Type Here to Get Search Results !

करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत के बाद हंगामा, सड़क जाम; वार्ता में ₹3 लाख की तत्काल सहायता, नौकरी व मुआवजे का आश्वासन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

महतोडीह में ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान करंट लगने से बिजली विभाग के मानवदिवस (केजुअल) कर्मी सरयू पंडित (46) की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में डांडीडीह स्थित बाबर हाउस के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के आश्रित को नौकरी, उचित मुआवजा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लेने के बावजूद बीच में अचानक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे सरयू पंडित करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे सरयू पंडित को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद डांडीडीह पावर हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई। बैठक में बिजली विभाग के एसडीओ बैकुंठ दास ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार पूर्ण मुआवजा देने तथा परिवार के एक योग्य सदस्य को मानवदिवस कर्मी के रूप में बहाल करने का आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल राहत के रूप में मृतक की पत्नी को ₹3 लाख का चेक सौंपा गया। विभाग ने शेष देय राशि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग छह माह के भीतर उपलब्ध कराने की बात कही। वार्ता में मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, मटरूखा मुखिया रविंद्र मंडल, दीपक पंडित, विनय कुमार सिंह, रामेश्वर पंडित, ध्रुवदेव पंडित, सीताराम पंडित, नारायण पंडित सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विभाग से अपने आश्वासनों को जल्द लागू कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय, पूर्ण मुआवजा और रोजगार उपलब्ध कराने

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.