Type Here to Get Search Results !

पुलिया से टकराया अनियंत्रित ट्रक, चालक-खलासी की मौके पर मौत।

बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक पुलिया से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत अंतर्गत कोडाडीह निवासी भुनेश्वर यादव तथा बड़की बेरगी निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है। दोनों ट्रक पर चालक और खलासी के रूप में कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव के थे, जिनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। चौधरीबांध पंचायत के मुखिया संजय यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद हादसा बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.