Type Here to Get Search Results !

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, हरिचक में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सुरेश मंडल ने किया। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सभी बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म 'सरल ऐप' से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का भी आह्वान किया।

मुख्य अतिथि गणेश मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि का विचार डॉ. मुखर्जी के जीवन का मूल मंत्र था और सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कश्मीर में "एक देश में दो संविधान, दो निशान और दो प्रधान" के विरोध में डॉ. मुखर्जी के संघर्ष, नेहरू मंत्रिमंडल से उनके इस्तीफे, 1951 में जनसंघ की स्थापना तथा जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी के सत्ता तक के सफर की जानकारी दी। सम्मेलन में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डगेच सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.