Type Here to Get Search Results !

बाल्हेडीह जंगल में अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के सरिया अंचल क्षेत्र स्थित बाल्हेडीह जंगल में संचालित एक अवैध पत्थर खदान पर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की खनन में प्रयुक्त मशीनों को जब्त किया गया, जबकि मौके से अवैध उत्खनन में संलिप्त छह लोगों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई एसडीओ संतोष गुप्ता के नेतृत्व में की गई। अभियान में एसडीपीओ धनंजय राम, अंचल अधिकारी (सीओ) संतोष कुमार, सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

प्रशासन की टीम ने बाल्हेडीह जंगल के भीतर संचालित अवैध पत्थर खदान पर पहुंचकर खनन कार्य को तत्काल बंद कराया और मौके पर मौजूद मशीनों को जब्त कर लिया। साथ ही वहां कार्य कर रहे छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.