Type Here to Get Search Results !

खुखरा में उन्नति का पहिया योजना के तहत 45 विद्यार्थियों को मिली साइकिल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत बुधवार को मध्य विद्यालय खुखरा में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कक्षा आठ के कुल 45 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिनमें 22 छात्र एवं 23 छात्राएँ शामिल हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी है। इससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। वहीं, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और लगन के साथ अध्ययन करने तथा साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरेंद्र विश्वकर्मा ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए बताया कि सरकार की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार साव, शिक्षक मनीष साहू, भगवती मंडल, संजय कुमार, राजकुमार पांडेय, उषा किरण सोरेन, कामेश्वर मंडल, कंप्यूटर शिक्षक वाहिद अंसारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.