रोटरी गिरिडीह ने नए सत्र की शुरुआत सेवा कार्यों से की, रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह।
SHIKHAR DARPANWednesday, July 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ने नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस बुधवार को सेवा संकल्प के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया। दिन की शुरुआत रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के सहयोग से रोटरी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर से हुई। शिविर का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बागड़िया एवं उप जिलापाल जोन-5 रवि चूड़ीवाला ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल रहीं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी रक्तदाताओं को रोटरी की ओर से एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ. मो. आजाद, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. मीता साव, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. विकास लाल, डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. तारकनाथ देव, डॉ. अंकुर उपाध्याय एवं डॉ. मुकेश कुमार सहित प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट विकास बगड़िया एवं संजय शर्मा को पौधा एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
तीसरे कार्यक्रम के तहत रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जबकि चौथे कार्यक्रम "रोटरी प्यार बांटते चलो" अभियान के अंतर्गत 100 जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया। इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्णवाल, रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के अध्यक्ष विशाल पिलानिया, सचिव अमर गुप्ता, शिविर संयोजक डॉ. तारकनाथ देव के अलावा विकास बगड़िया, गुरप्रीत सिंह सलूजा, मंजीत सिंह, शंभू जैन, प्रदीप डालमिया, मनीष तर्वे, अमित डे, अभिषेक जैन, अमित अग्रवाल, पीयूष मुसद्दी, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंदन दारुका, अजय जैन, विकास बसईवाला, हर्ष केडिया, जगजीत सिंह सलूजा, रोहित जैन, सारंग केडिया, राजन जैन, सिद्धार्थ जैन, तरनजीत सिंह, मयंक भदानी, मोनू खंडेलवाल, आकाश कुमार, कृति गुप्ता, स्मिता बर्णवाल, श्वेता बगड़िया, प्राची मुसद्दी, आभा बगड़िया, रिप्सी जैन एवं ब्लड बैंक के सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।