चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, देखते ही देखते बाइक जलकर हुई खाक।
SHIKHAR DARPANTuesday, June 02, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिमरकोढ़ी पंचायत के बोरापहाड़ी गांव के समीप मंगलवार को एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे लोग भी कुछ देर के लिए दहशत में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरो गांव का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बोरापहाड़ी के पास बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।
युवक ने किसी तरह बाइक से उतरकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।