Type Here to Get Search Results !

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आधार सेवा केंद्र बना नागरिकों का प्रमुख केंद्र, प्रतिदिन 300 से अधिक लोग ले रहे सेवाओं का लाभ।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिला प्रशासन, गिरिडीह के प्रयासों से जिले का एकमात्र ASK (Aadhaar Seva Kendra) आधार संबंधी सभी सेवाओं के लिए नागरिकों का विश्वसनीय एवं प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस केंद्र में प्रतिदिन 300 से अधिक नागरिक आधार नामांकन, आधार अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट, दस्तावेज़ अद्यतन, आधार प्रिंट सहित विभिन्न आधार सेवाओं का लाभ सहज एवं व्यवस्थित रूप से प्राप्त कर रहे हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आधार सेवाएँ उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के अनुरूप केंद्र में नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वातानुकूलित कार्यालय, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं आरामदायक बैठने की व्यवस्था तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इससे सभी आगंतुकों को सम्मानजनक एवं सुगम वातावरण में सेवाएँ प्राप्त हो रही हैं।

इस केंद्र की एक विशेषता यह भी है कि यह सप्ताह के सातों दिन संचालित रहता है, जिससे आम नागरिक अपनी सुविधा एवं समय के अनुसार किसी भी दिन आधार संबंधी कार्य करा सकते हैं। केंद्र में नए आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट, दस्तावेज़ अपडेट तथा आधार प्रिंट सहित सभी प्रमुख आधार सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, प्रशिक्षित कर्मियों, आधुनिक संसाधनों तथा नागरिक हितैषी सेवा व्यवस्था के कारण यह केंद्र पूरे जिले के लोगों के लिए आधार सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बन चुका है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुँचकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि आधार से संबंधित किसी भी प्रकार के नामांकन अथवा अद्यतन कार्य के लिए अधिकृत ASK आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें, ताकि सुरक्षित, प्रमाणिक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्राप्त हो सकें। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.