Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में एसआईआर -2026 को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर व वॉलेंटियर की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार, पीरटांड़ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी पीरटांड़ सह सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी ऋषिकेश मरांडी ने की।

बैठक के दौरान एसआईआर-2026 के कार्यों की समीक्षा करते हुए बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलेंटियर को Enumeration Form भरने तथा ASSD की सूची तैयार करने को लेकर आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया।बैठक में पीरटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी भी उपस्थित थे। इसके अलावा सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलेंटियर की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.