Type Here to Get Search Results !

मंत्री सुदीप कुमार सोनू की मौजूदगी में भाजपा के कद्दावर नेता मनोज सिंह और नारायण पांडेय झामुमो में शामिल।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड के ऐतिहासिक भरकट्टा बाजार में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आयोजित मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिरनी प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व आजसू जिलाध्यक्ष नारायण पांडेय अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी ने की, जबकि संचालन कृष्ण मुरारी जी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह विधायक एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदीप कुमार सोनू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष एवं झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता, धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, बगोदर विधानसभा प्रभारी प्रणव वर्मा, विधानसभा नेता शत्रुधन मंडल तथा जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा समेत झामुमो के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।मंत्री सुदीप कुमार सोनू एवं अन्य नेताओं ने दोनों नेताओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर और माला पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर नए सदस्यों का स्वागत किया।पूर्व बिरनी प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1985 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान नीतियों औरकार्यशैली से निराश होकर उन्होंने झामुमो का दामन थामने का निर्णय लिया है।वहीं पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व आजसू जिलाध्यक्ष नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा की नीतियों से असंतुष्ट होकर उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि अब वे क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए झामुमो के मंच से कार्य करेंगे।समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुदीप कुमार सोनू ने कहा कि झामुमो लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न दलों के अनुभवी नेताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के विकास और जनहित के कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.