Type Here to Get Search Results !

बीसपंथी कोठी, ईसरी बाजार जिनालय में कलश यात्रा के साथ 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

स्टेशन रोड, इसरी बाजार स्थित दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी जिनालय में सोमवार से 8 दिवसीय 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। विधान का आयोजन वीरेंद्र जी शास्त्री तथा मंजू दीदी के सानिध्य में 21 से 28 जुलाई तक चलेगा।कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार सुबह 6:00 बजे ध्वजारोहण से हुई। गुवाहाटी निवासी अशोक जैन छाबड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रकला जैन छाबड़ा ने विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ईसरी जैन समाज के अशोक जैन, सोम जैन, सुनील जैन, प्रिय जिनेश जैन, अनीता जैन, मीना जैन, रश्मि जैन, सरिता जैन, रंजना जैन आदि उपस्थित थे।

प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा। संध्या 7:00 बजे आरती एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। ध्वजारोहण के उपरांत महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर भव्य घट यात्रा निकाली। रिमझिम बारिश के बीच निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालु भक्ति और आस्था में सराबोर होकर शामिल हुए। इससे पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार आठ दिनों तक प्रतिदिन पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। विधान के समापन पर विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दिगंबर जैन समाज के मंत्री अशोक कुमार जैन (अधिवक्ता) ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.