Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ के मधुबन में पत्रकारों की बैठक, सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ हो रही टिप्पणियों की निंदा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

प्रखंड के मधुबन में पीरटांड़ प्रखंड के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणियों पर भी चिंता व्यक्त की गई।

उपस्थित पत्रकारों ने ऐसी पोस्टों और टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए, लेकिन किसी भी व्यक्ति या पत्रकार की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा और निराधार आरोप स्वीकार्य नहीं हैं। जिम्मेदार और तथ्यपरक संवाद को बढ़ावा देने की अपील की। बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने तथा समय-समय पर ऐसी बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शरत भक्त, राजीव पांडे, अजय भण्डारी, भोला पाठक, सिकंदर सिंह, देवेश बक्सी एवं अनिलेश गौरव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.