Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में भगवान जगन्नाथ मंदिर में स्नान पूजा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

प्रखंड के पालगंज स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पारंपरिक स्नान पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूरे विधि-विधान के साथ भगवान का पवित्र स्नान कराया गया तथा विशेष पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।मंदिर के पुजारी श्वेतांक उपाध्याय ने बताया कि स्नान पूजा के साथ ही भगवान जगन्नाथ की वार्षिक धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण चरण संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.