Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सखुआ लकड़ी जब्त।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को वन विभाग ने पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज पंचायत अंतर्गत कोराटांड़ गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से छिपाकर रखी गई सखुआ की लकड़ियां जब्त कीं। जब्त लकड़ियों को विभाग ने अपने कब्जे में लेकर वन कार्यालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से सखुआ की लकड़ियां संग्रहित किए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना के सत्यापन के बाद फोरेस्टर संतोष दास के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने छापेमारी की, जिसमें बड़ी मात्रा में छिपाकर रखी गई सखुआ की लकड़ियां बरामद हुईं। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि जब्त लकड़ियां किसकी हैं तथा अवैध कटाई और भंडारण में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.