Type Here to Get Search Results !

सड़क हादसे में मृत सुजीत गुप्ता के परिजनों से मिले दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, हरसंभव मदद का दिया भरोसा ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में पालगंज निवासी सुजीत कुमार गुप्ता की हुई दर्दनाक मौत के बाद रविवार को दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन शोक संतप्त परिवार से मिलने पालगंज पहुंचे। पूर्व सांसद ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

उन्होंने घटना की जानकारी भी परिवार के सदस्यों से ली तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय से भी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इं विनय सिंह, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सह वार्ड पार्षद संजीव कुमार, जिला महामंत्री सिकंदर हेंब्रम, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,सुरेश मंडल,श्याम प्रसाद, अरविंद बरनवाल, अरविंद चंद्र राय, संतोष राणा सहित कई लोग मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.