Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात', किया पौधारोपण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन के गिरिडीह महानगर प्रवास के दूसरे दिन के पांचवें चरण में पीरटांड़ मंडल के नावाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम चंपानगर स्थित बूथ संख्या-292 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला महामंत्री सिकन्दर हेम्ब्रम के निजी आवास पर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में बूथ संख्या-292 के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुनील सोरेन ने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक अनूठा संवाद है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार तथा भारतीय संस्कृति जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचाकर देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि 'मन की बात' जन-जन की आवाज और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संवाद है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का प्रत्येक संदेश सेवा, संस्कार, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय परंपराओं, लोककला, हस्तशिल्प तथा 'वोकल फॉर लोकल' जैसे अभियानों को प्रोत्साहन मिलता है। वहीं युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम छात्रों एवं युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के पश्चात मौके पर उपस्थित लोगों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बूथ संख्या-292 परिसर में कई फलदार पौधों का पौधारोपण किया तथा उपस्थित लोगों से भी अपनी माता के नाम एक पौधा लगाने की अपील की। इस अवसर पर देश दिवाने अभियान के राष्ट्रीय सचिव एस चंद्रा,जिला महामंत्री संदीप डैंगईच, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता ई. विनय सिंह, अरविन्दचंद्र राय, बालेश्वर यादव, पंचम सिंह, उमेश सिंह,  मनोज पंडित, सुभास बरनवाल, अरविन्द बरनवाल, सुरेंद्र शर्मा, ईश्वर हांसदा, रवि मरांडी, बिनोद मुर्मू, संजय सोरेन, हमिन्दर सिंह बग्गा, बासुदेव चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.