पीरटांड़ में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश।
SHIKHAR DARPANWednesday, June 24, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड सभागार पीरटांड़ में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज मरांडी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
साथ ही सभी संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने तथा प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति एवं लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को पूरा करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। बैठक में बीपीओ पीरटांड़, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, बीएफटी (BFT) तथा सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।