Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में आजसू का संगठन सशक्तिकरण अभियान जारी, चार पंचायतों में हुई बैठक।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड में आजसू पार्टी के संगठन सशक्तिकरण अभियान के दूसरे दिन सोमवार को खुखरा, बदगावां, तुईयो और कुण्डको पंचायत में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी एवं गिरिडीह विधानसभा के नेता उत्कर्ष महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंभू शरण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम सहित अन्य नेताओं ने संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने और पंचायत स्तर पर पार्टी को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर भुनेश्वर महतो, दिगम्बर महतो, चामु महतो, निशार अहमद, तिलकचंद महतो, कैलाश पंडित, अजहर अंसारी, संजय गोस्वामी, बिरजू तुरी, रामदयाल महतो, अंजू देवी, पूजा कुमारी, खुशबू देवी, सलमा खातून, अनीता देवी, सुरेश ठाकुर, शशि मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.