हजारों कार्यकर्ताओं, सैकड़ों प्रतिनिधियों और दर्जनों नेताओं की मौजूदगी में 67 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन।
SHIKHAR DARPANMonday, June 29, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुबन में आयोजित भाकपा माले के दो दिवसीय 14वें जिला सम्मेलन का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं, सैकड़ों प्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से अशोक पासवान को भाकपा माले गिरिडीह का नया जिला सचिव चुना गया, जबकि 67 सदस्यीय नई जिला कमेटी का भी गठन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि पीरटांड़ की धरती शहीदों के बलिदान से सिंचित है और ऐसे ऐतिहासिक क्षेत्र में जिला सम्मेलन का आयोजन पूरे जिले के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में प्रतिरोध की ताकतों को कमजोर करना चाहती है, लेकिन झारखंड की जनता जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्षरत है और इस लड़ाई को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मजदूरों, किसानों, डोली मजदूरों, कामगारों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई में लाल झंडा हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। जनता की ताकत के बल पर ही बदलाव संभव है और गांव-गांव तक संघर्ष का संदेश पहुंचाना होगा।
पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही जनसंघर्षों को गति दे सकता है। वहीं पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि जैसे पारसनाथ बिहार और झारखंड की सबसे ऊंची चोटी है, उसी तरह जनता के मुद्दों पर भी चट्टानी एकता बनानी होगी।सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और राजकुमार यादव लगातार कार्यक्रम की निगरानी करते रहे। विनोद कुमार सिंह ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि जनता के वास्तविक मुद्दों की पहचान कर लोगों को संगठित करना समय की जरूरत है। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है और इसके खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा।नवनिर्वाचित जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में जिला कमेटी, राज्य कमेटी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर जनआंदोलनों को तेज किया जाएगा। उन्होंने मजदूरों, किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
*67 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन:- सम्मेलन के अंतिम दिन सर्वसम्मति से 67 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक की मौजूदगी में जिला सचिव के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें अशोक पासवान को सर्वसम्मति से जिला सचिव चुना गया। नई कमेटी में कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया, जिनमें विभा पुष्पा दीप, पिंकी भारती, ललिता देवी, लालू राय, रंजीत यादव, भागीरथ पंडित, मैथ्यूस टुडू, कुमुद यादव, गोबिंद महतो, विजय सिंह, विशुन देव और सलामत अंसारी सहित कई साथियों को जगह दी गई। *ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:- सम्मेलन में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, राजकुमार यादव, हलधर महतो, जनार्दन प्रसाद, पर्यवेक्षक भुनेश्वर केवट, परमेश्वर महतो, सीताराम सिंह, राजेश सिन्हा, पवन महतो, नीरज सिंह, मनुवर हसन बंटी, विनय संथालिया, पूनम महतो, शेखर सुमन, उस्मान अंसारी, कन्हाई पांडेय, पूरन महतो, रामू बैठा, असरेस तुरी, मुन्ना राणा, सोनू पांडेय, रामलाल मुर्मू, कौशल्या दास, मीना दास, भोला मंडल, नागेश्वर महतो, मुस्तकीम अंसारी, लालमणि यादव, रामेश्वर चौधरी, जयंती चौधरी, धानेश्वर पासवान, शंकर पांडेय सहित जिला कमेटी के अनेक सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।