Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ के प्रोजेक्ट बालिका (+2) उच्च विद्यालय में SIR 2026 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में प्रोजेक्ट बालिका (+2) उच्च विद्यालय, पीरटांड़ में SIR 2026 (Special Intensive Revision) के तहत छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को SIR 2026 के उद्देश्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री के माध्यम से मतदान के महत्व और लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्राओं ने जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रभारी/प्रधानाध्यापक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.