Type Here to Get Search Results !

भाजपा जिला कार्यालय में संगठन मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, पंचायत चुनाव और बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

भाजपा जिला कार्यालय हरिचक में शनिवार को भाजपा गिरिडीह महानगर के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री संदीप डांगेच ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सिकंदर हेमब्रम ने किया। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी मंडल पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों में 24 घंटे का प्रवास करेंगे। इस दौरान मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और मजबूती की रणनीति बनाई जाएगी। सुनील सोरेन ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि ऐसे प्रभावशाली और समाजसेवी लोगों से भी संपर्क किया जाए, जिनकी जीत की संभावना हो। यदि वे वर्तमान में भाजपा से जुड़े नहीं हैं, तब भी उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए और अपात्र लोगों का नाम सूची में नहीं जुड़ना चाहिए।

इसके लिए बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि 7 जुलाई तक सभी मंडलों में बैठकें आयोजित करने की तिथि तय कर दी गई है। सभी जिला पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले मंडलों में 24 घंटे का प्रवास करेंगे तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो वहां बैठक कर संगठन को और मजबूत करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को रविवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम को अधिक से अधिक बूथों पर सामूहिक रूप से सुनने और सफल बनाने का निर्देश भी दिया। बैठक में पूर्व विधायक प्रो० जय प्रकाश वर्मा,दिनेश यादव,प्रो विनीत कुमारी,विनय सिंह,शरत भक्त, नवीन सिन्हा, देवराज, संगीता सेठ, सुरेश मंडल, गुड़िया देवी, कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, रंजीत बरनवाल, अनूप सिन्हा, हरिंदर सिंह बग्गा, अजय सिंह, केदार महतो, जयशंकर सिन्हा सिंकू, राजेश गुप्ता, मनोज पांडेय, मनोहर यादव, रघुनंदन कुमार कुशवाहा, सौरभ सागर मिश्रा, सोमनाथ पांडेय सहित दूलार चंद महतो, अनिल सिंह, हेमलाल प्रसाद वर्मा एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.