Type Here to Get Search Results !

पीरटांड के पाण्डेडीह समीप सड़क हादसा होते होते टला।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के गिरिडीह -डुमरी पथ के पाण्डेडीह के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक नई हरियर कार अनियंत्रित होकर उछलते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार सवारों की मदद की। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। कार में सवार लोगों को चोटें नही आई है।

घटना की सूचना मिलने पर पीरटांड पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने, तेज रफ्तार पर नियंत्रण और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.