Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ की सभी पंचायतों में आजसू का संगठन सशक्तिकरण अभियान शुरू।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में आजसू पार्टी के संगठन सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत रविवार से हो गई। अभियान के पहले दिन मंडरो, बिशनपुर, सिमरकोढ़ी और हरलाडीह पंचायत में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कहा कि सभी पंचायतों में लगातार बैठक कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी एवं गिरिडीह विधानसभा के नेता उत्कर्ष महतो तथा प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रखंड सचिव प्रकाश पंडित, उपेंद्र पंडित, विजय तुरी, राकेश सिंह, रंजीत चौधरी, रामदेव सिंह, कृष्णदेव सिंह, दिलीप राय, गुलाब राय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.