Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में एबीवीपी की बैठक आयोजित, स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पीरटांड़ प्रखंड इकाई की ओर से हरिजन टोला, चिरकी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मंटू मुर्मू ने कहा कि पीरटांड़ प्रखंड अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी समाज के सर्वोच्च देवता मरांग बुरू की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ जैन समुदाय के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ सम्मेद शिखरजी और ब्रिटिश काल के विद्रोहों का भी साक्षी रहा है।

प्रांत एसएफएस सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि एबीवीपी का लक्ष्य पीरटांड़ जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और उनमें शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाना है।जिला संयोजक नीरज चौधरी ने बताया कि एबीवीपी का स्थापना दिवस 9 जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे गिरिडीह जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीरटांड़ प्रखंड में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दौड़ प्रतियोगिता एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।बैठक को सफल बनाने में साहिल तुरी, आफरीन परवीन, अंतरा कुमारी, सुरभि कुमारी, दीपक मरांडी, सूरज सोरेन, रोहित कुमार, रोहित राय, विनय कुमार, बादल कुमार, शुभम कुमार, मिलन कुमार, रंजीत कुमार एवं शिवा कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.