मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया पीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन।
SHIKHAR DARPANFriday, June 26, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी में पीसीएल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए पिछले 15 दिनों से व्यापक तैयारियां की गई थीं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर तथा बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनसे हाथ मिलाया और उनका उत्साहवर्धन किया।
मैच शुरू होने से पूर्व चिरकी के दिवंगत युवा क्रिकेटर आदिल की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मुकाबला चिरकी और बिरनगड्डा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ हृषिकेश मरांडी, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, ताज हुसैन, झरीलाल महतो, नीलकंठ महतो, नवीन कुमार, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे ।