Type Here to Get Search Results !

शादी समारोह से लौट रहे लोग सड़क दुर्घटना के शिकार,एक की मौत,7 घायल।

*मां की ममता ने बचाया 3 माह के मासूम को, ऑटो पलटने पर भी नहीं आई खरोंच। 

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

शादी समारोह से लौट रहे लोग तिसरी में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। तिसरी गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गम्हारियाटांड में इंडियन पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार की सुबह एक बाईक और एक ऑटो में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। हादसे में बाइक सवार सहित तो ऑटो में बैठे 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा - तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को उसी दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि अन्य घायलों को खटपोंक के मुखिया जानकी यादव और समाजसेवी प्रकाश यादव ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। वहीं गंभीर रूप से घायल ऑटो सवार 63 वर्षीय सहदेव हजाम पिता कुंजो हजाम को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

उन्हें गिरिडीह ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों में 4 वर्षीय प्रियांशु कुमार,कविता कुमारी, रिंकी देवी, बाईक सवार गुमगी निवासी यमुना दास पिता लक्ष्मण रविदास, रोहित दास समेत कुल 8 लोग शामिल हैं। प्रियांशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।हालांकि दुर्घटना के समय ऑटो में एक 3 माह का बच्चा भी मौजूद था, जिसे एक खरोच तक नहीं आई। बच्चे को बचाने के क्रम में उसकी मां के हांथ में हल्की चोट लगी। मिली जानकारी के अनुसार खटपोंक के कुछ ग्रामीण बेलकुशी महादेव मंदिर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में खिजुरी की ओर जा रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.