Type Here to Get Search Results !

पालगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सखुआ की कीमती लकड़ी जब्त।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित दुर्गा मंदिर के समीप वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काटकर रखी गई सखुआ की कीमती लकड़ी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पालगंज दुर्गा मंदिर के पास कर्माटांड़ रोड किनारे अज्ञात लोगों द्वारा सखुआ की बहुमूल्य लकड़ी काटकर जमा कर रखी गई थी। इसकी सूचना वन विभाग को मिलने के बाद विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर वन कार्यालय ले गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई लकड़ियों की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी किसने काटी और वहां किस उद्देश्य से रखी गई थी। मामले में वन अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने अवैध कटाई और वन संपदा की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। यहां यह बता दें कि पालगंज एक आस पास के क्षेत्रों में बडे पैमाने पर अवैध लकड़ी का धंधा फल-फूल रहा है । क ई अवैध आरा मिल भी चलाए जा रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.