Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दवा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाई गई। पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंचल अधिकारी (सीओ) ऋषिकेश मरांडी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत प्रसाद ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

वहीं तुइयो पंचायत में मुखिया राम सागर किस्कू तथा खरपोका पंचायत में मुखिया तनवीर और बीटीटी महादेव सेन ने भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से वंचित न रह जाए। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रूप से जुटे रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.