Type Here to Get Search Results !

बिरनीं/बलिया पंचयात के पहरियाडीह में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या के आरोप से मचा बवाल।

*मायके पक्ष का हंगामा, आरोपी के घर में तोड़फोड़; पांच घंटे बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड की बलिया पंचायत अंतर्गत पहरियाडीह टोला गढ़ावा गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतका गुड़िया खातून (30), पति अमीर अंसारी, का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।मृतका की मां नुमा बीबी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे घटनास्थल पहुंचीं तो घर के सभी सदस्य फरार थे। उनके अनुसार मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। महिला अपने पीछे दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गई है।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान फ्रिज, खिड़कियों के शीशे, बिजली के तार समेत कई सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए। गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिए जाने से गैस रिसने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रिसाव रोककर संभावित बड़ी दुर्घटना टाल दी।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठने दिया। सूचना पर भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, एसआई जितेंद्र सिंह, एएसआई भक्तलाल मंडल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया।बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.