Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन, सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में रविवार सुबह दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी, गिरिडीह द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी न्यूज के निर्देशक एवं वरिष्ठ कराटेकार अभिषेक सहाय उपस्थित रहे। उन्होंने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल सभी बच्चों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में यलो बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्रों में आशी गुप्ता, वैभव कृष्णा, सोनाक्षी सुरभि, यथार्थ यादव, सात्विका साहू, अंजनी साव, हनसित एकघरा, साजिदा खातुन, प्रार्थना चौधरी, कासवि कृष्णा, अदिति मंडल, आराध्या मंडल, यादवी जैन, अथर्व, सात्विक एवं अफिफा मसरत शामिल रहे।

वहीं ऑरेंज बेल्ट हासिल करने वालों में सुप्रिया वर्मा, मान्या जैसवाल, कार्तिक कुमार, रिदित कुमार एवं श्रेयास शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्रों में दिव्यांश श्रीवास्तव, आर्या मिश्रा, मयंक यादव एवं दर्पण श्रीवास्तव का नाम शामिल है। दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक एवं कराटे प्रशिक्षक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का उद्देश्य बच्चों के कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का मूल्यांकन करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.