Type Here to Get Search Results !

श्री कबीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति और श्रद्धा से गूंजा गिरिडीह शहर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

श्री कबीर जयंती के पावन अवसर पर रविवार को श्री कबीर ज्ञान मंदिर, गिरिडीह की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से पूरा शहर भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा की शुरुआत सिहोडीह सिरसिया मंदिर प्रांगण से हुई। यात्रा पावर हाउस मोड़, बरगंडा, मकतपुर, कालीबाड़ी चौक, बड़ा चौक, गड्डी मोहल्ला, टावर चौक और बरगंडा होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

यात्रा में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए कबीर साहेब के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि कबीर जयंती के अवसर पर यज्ञ-हवन, सत्संग-भजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार आज भी समाज को सत्य, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला तथा शांतिपूर्ण वातावरण में शोभायात्रा संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.