Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान, जिले के 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत जिले के लगभग 4 लाख 91 हजार बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में 2,337 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर 4,793 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि निगरानी के लिए 453 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इसके अलावा 45 ट्रांजिट टीम और 9 मोबाइल टीम भी गठित की गई हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

उन्होंने बताया कि अभियान के सुचारू संचालन के लिए जिले में 210 सब-डीपो बनाए गए हैं तथा 6 लाख 21 हजार 180 डोज बीओपीवी (bOPV) वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। सभी पोलियो बूथों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को निःशुल्क पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद दवा जरूर पिलवाएं। जिन बच्चों तक किसी कारणवश बूथ पर पहुंचना संभव नहीं होगा, उनके लिए घर-घर जाकर दवा पिलाने की भी व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें और अपने आसपास के सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.