पीरटांड के पत्रकार सिकंदर सिंह के पिता मुंशी सिंह का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाजरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. मुंशी सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पत्रकार संघ के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।