अहिल्यापुर में राधिका आयुर्वेदिक सेंटर का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र को मिलेगी आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा।
SHIKHAR DARPANMonday, April 06, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
केवा साइलेंट किलर के बैनर तले गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर में राधिका आयुर्वेदिक सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, अहिल्यापुर के मुखिया पिंटू हाजरा एवं केवा साइलेंट किलर के निर्माता सह नेशनल प्रमोटर मुख्तार आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में लोग प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
ऐसे में इस प्रकार के आयुर्वेदिक सेंटर का खुलना क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद न केवल बीमारी का इलाज करता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर दीपू सिंह, प्रभाकर पाठक, सुरेंद्र रवानी, मिथुन हाजरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेंटर के संचालक भूषण रजक को शुभकामनाएं देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। बताया गया कि राधिका आयुर्वेदिक सेंटर में विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक दवाएं एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों को दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।