Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में सड़क हादसा में दो युवक गंभीर घायल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह–डुमरी मुख्य मार्ग पर पांडेडीह के समीप एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अर्धनिर्मित पुल के पास हुई, जहां से गुजरते वक्त मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक पांडेडीह के पास निर्माणाधीन पुल के कारण संतुलन खो बैठे और गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.