Type Here to Get Search Results !

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह के उदनाबाद में श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का विराट आयोजन दिनांक 8अप्रैल से 16अप्रैल तक किया गया है । जिसके निमित बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो यज्ञ स्थल  उदनाबाद से होते हुवे चाइना मोड़ भाया अजीडीह से बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक 2500 कलश यात्री जिसमें बच्ची,महिलाएं के साथ उदनाबाद पंचायत के साथ   पुरनानगर,मोहनपुर पंचायत के अलावा गांडेय प्रखंड एवं गिरिडीह नगर क्षेत्र से लगभग 15000 ग्रामीण  साजो सज्जा जैसे राधा कृष्ण झांकी, राम सीता हनुमान के साथ रथ , ग्रामीण पारंपरिक ढोल नगाड़े के साथ बहुत धूम धाम के साथ झाकी निकली गई। कलश यात्रा को सफल बनाने में सभी विभागों के सदस्य के साथ साथ यज्ञाचार्य जितेंद्र उपाध्याय तथा बनारस से आए पंडितों ने भी कलश यात्रियों के साथ बाबा दुःखहरण मंदिर स्थित उसरी नदी किनारे जल भरने के पश्चात् कलश पूजन कर पुनः यज्ञ मंडप में सभी कलश को रखा गया। कलश यात्रियों के साथ आज सभी के लिए भंडारे का भी इंतजाम किया गया। इस यज्ञ में प्रत्येक दिन एवं रात में सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगा। कार्यक्रम में कतरास को भव्य स्वरूप देने के लिए बोकारो से झांकी , रथ ,भांगड़ा टीम गाजे बाजे के साथ ताशा पार्टी की टीम कलश यात्रियों के साथ भ्रमण किया।

कलश यात्रा के पूर्व आज प्रातः से ही नवयुवक टोली द्वारा पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया एवं रास्ते में पानी का छिड़काव किया गया। यज्ञ को सफल बनाने के लिए रात दिन यज्ञ के संरक्षक दिलीप उपाध्याय,अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, सचिव उदय वर्मा, जगदीश वर्मा,कोषाध्यक्ष नरेश यादव, संजोजक भिखारी मास्टर, व्यवस्थापक दीपक पंडित, मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय, विनोद राणा, अनूप सिंहा, श्याम प्रजापति, मुख्य यजमान दिग्विजय उपाध्याय, प्रकाश वर्मा, सहदेव वर्मा,  सुरेंद्र यादव,कांग्रेस वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, सुजीत साव, गिरजा वर्मा, संजय राणा, उपेन्द्र उपाध्याय,राजेंद्र यादव,उपेंद्र वर्मा,दुर्गा बर्मा,बाली वर्मा, पंचानन बर्मा, रंजीत राय,विकास साव के साथ साथ पूरे ग्रामीण तन मन धन से लगे हुवे है।यह जानकारी यज्ञ कमिटी के मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय ने दी। इधर गिरिडीह भाजपा शहरी जिला अध्यक्ष रंजीत राय,जिला परिषद सदस्य डोली कुमारी,देवराज एवं संगीत सेठ,प्रेम रंजन द्वारा कलश यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा कर लोगों का स्वागत किया गया इस दौरान मौके पर कई लोग भी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.