Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत,बिहार के समस्तीपुर जिले से घूमने आया था युवक।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिहार के समस्तीपुर जिले से घूमने आए एक 22 वर्षीय युवक की वॉटरफॉल में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौरा जनकपुर निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, गौरव अपने दोस्त अनमोल कुमार के साथ गिरिडीह के झिंझरी मोहल्ला स्थित कृष्णा कुमार के ससुराल विनोद दास के घर ठहरा हुआ था। गुरुवार को दोनों दोस्त वॉटरफॉल घूमने गए थे। इसी दौरान नहाते समय गौरव गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी अनमोल ने उसे बचाने के लिए आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।पुलिस ने वॉटरफॉल पर आने वाले पर्यटकों से सतर्क रहने और गहरे पानी में न जाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.