Type Here to Get Search Results !

मधुबन में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन, सामूहिक पाठ व शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध मधुबन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति की सरिता बहती रही। प्रातःकाल विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, राम स्तुति एवं आरती का पाठ किया। इस दौरान सुजीत सिन्हा ने सप्तनिक पूजन किया, जबकि पुजारी जय प्रकाश पांडेय ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। पूजा उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद के लाभार्थियों में प्रखर जैन, वीर जैन, साक्षी जैन, आयुषी जैन, शैली जैन एवं वर्धमान जैन शामिल रहे। शाम 6 बजे श्री महावीर मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई।

समिति के कला मंच के कैलाश प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। यह शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मुखिया टोली होते हुए मधुबन के मुख्य मार्गों से भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंची।कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जगह-जगह शरबत एवं अन्य सेवाओं की व्यवस्था जैन समाज, मुखिया टोली एवं पंच मंदिर सेवा समिति द्वारा की गई थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महावीर मंदिर सेवा समिति के अम्बिका राय, नंदकिशोर सिंह, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, भरत साहू, तेजनारायण मेहता, विनोद कुमार, उमेश रजक, दिलीप तुरी, केशव तिवारी, विद्या भूषण मिश्र, विनय बर्नवाल, अभिषेक सहाय, मनोज जैन, नागेंद्र सिंह, सुमन सिन्हा, प्रवीण जैन, विशाल जैन सहित महिला समिति मधुबन एवं क्षेत्र के कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन सभी के सहयोग से ही सफलतापूर्वक संपन्न हो पाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.