Type Here to Get Search Results !

जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ गांव के पास गुरुवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के बीचकोडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासबूटी गांव निवासी 35 वर्षीय मिट्ठू राय के रूप में हुई है।

वहीं घायल संतोष राय (40 वर्ष) का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार दोनों घायलों को तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मिट्ठू राय को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.