Type Here to Get Search Results !

महिला के अधजले शव मिलने के मामले में दूसरे दिन डॉग स्कॉट की टीम पहुंची,मिला बंदूक की गोली का खोखा.

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता.

तिसरी में महिला का अधजला शव मिलने के बाद उसी स्थान पर बंदूक की गोली का एक खाली खोखा भी बरामद हुआ है.जिसके बाद से इलाके में और भी सनसनी फ़ैल गई है.प्रखंड अंतर्गत लोकाय थाना इलाके के नारोटांड स्थित लेढ़वा पहाडी के जंगल में बुधवार को एक महिला का अधजला शव मिला था.लेकिन अबतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. लोकाय थाना प्रभारी व थानसिंहडीह ओपी प्रभारी ने जांच तेज करते हुए गुरुवार को डॉग स्कॉट की टीम बुलाकर खोजी कुत्ते के सहारे आस - पास के इलाके को छाना. जिसमें गोली का एक खोखा बरामद हुआ.बताया जा रहा है कि यह 315 बोर राइफल की गोली का खोखा है.

शव मिलने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आस - पास के इलाकों से कोई मिसिंग कम्प्लेन या किसी के गायब होने की कोई ख़बर नहीं मिलने से मामले को सीमावर्ती बिहार राज्य से जोड़ा जा रहा है.बतलाते चलें कि नारोटांड का यह जंगल बिहार राज्य से सटा हुआ है. ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद यह महिला बिहार की हो, जिसे यहां लाकर पहले गोली मारी गई फिर जला दिया गया. यह महिला कौन है- कहाँ की है- किसने इसे मारा ऐसे कई सवाल फिजाओं में तैर रहे हैं.बहरहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. ख़बर बनाए जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.