Type Here to Get Search Results !

आयुष हत्याकांड के दो माह बाद भी खुलासा नहीं, आक्रोशित ग्रामीणों व जेवर कारोबारियों ने धनवार थाना का किया घेराव।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले में दो माह पूर्व हुए आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबारियों पर बढ़ते हमलों के विरोध में गुरुवार को धनवार थाना का घेराव किया गया। इस दौरान मृतक आयुष के परिजन, जेवर कारोबारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी न तो अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही हत्या के कारणों का खुलासा किया गया है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

घेराव में धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया भी शामिल हुए। उनके नेतृत्व में लोगों ने थाना प्रभारी सतेंद्र पाल के खिलाफ नारे लगाए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बढ़ते दबाव के बीच थाना प्रभारी सतेंद्र पाल को वार्ता के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर हाल में आयुष हत्याकांड का जल्द उद्भेदन किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही थाना प्रभारी ने जेवर कारोबारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.