गिरिडीह: अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की कार्रवाई, 10 डिसमिल भूमि कराई गई मुक्त।
SHIKHAR DARPANThursday, April 09, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरिडीह वन प्रक्षेत्र अंतर्गत शादीगवारो एवं चेपो सरकारी वन (थाना मुफ्फसिल) में अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 10 डिसमिल वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी ने किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण दंडनीय अपराध है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी भू-माफिया या बिचौलियों के झांसे में न आएं और न ही स्वयं वन भूमि पर कब्जा करें। विभाग ने यह भी बताया कि सरकार वनों पर निर्भर लोगों के प्रति संवेदनशील है। वनाधिकार अधिनियम के तहत ऐसे ग्रामीण, जो कम से कम तीन पीढ़ियों से अपनी आजीविका के लिए वन पर निर्भर हैं, वे वन पट्टा प्राप्त कर कानूनी रूप से जीवन-यापन कर सकते हैं। इस अभियान में गिरिडीह एवं पारसनाथ वन क्षेत्र के वनकर्मी भी मौजूद रहे।