Type Here to Get Search Results !

मारपीट मामले का आरोपी न्यायालय भेजा गया।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ थाना कांड संख्या 84/26 के तहत दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रिंकू कुमार राम, निवासी ग्राम चन्मनो थाना जमुआ को पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया। इसके बाद उचित मार्गरक्षण में उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया।पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है तथा कानून के अनुसार सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.