Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, निकला भव्य जुलूस।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को हनुमान जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पालगंज पंचायत के मथानी चौक स्थित संकट मोचन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार रात जागरण से हुई, जिसके बाद गुरुवार तड़के भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और पुजारी रामकिंकर उपाध्याय द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। दिनभर मंदिर में पूजा-पाठ का माहौल बना रहा।

शाम को पूजा के उपरांत मंदिर प्रांगण से भव्य जुलूस निकाला गया, जो पालगंज के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः बजरंगबली मंदिर पहुंचा। जुलूस के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।रात में अखाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ बाहर से आए प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जुलूस से पूर्व पालगंज के राजा काशीनाथ सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों को केसरिया पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि पालगंज में हनुमान जयंती का आयोजन सैकड़ों वर्षों से होता आ रहा है। वहीं मधुबन में भी जुलूस निकालने के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेश बक्सी, डब्लू सिंह, नकुल साव, विवेक साव, अविषेक साव, भोला साव, सिंटू सिंह, सुपेस गोस्वामी और संजय बर्णवाल सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.