विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा- झामुमो।
Friday, April 03, 2026
0
*जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु ने कहा भाजपा ऐसी निर्लज्जता कहां से लाती है ? हर बार, बार-बार भाजपा पूरी मानवता को शर्मसार करने से बाज नहीं आती है। कोई इतना निर्दयी, क्रूर और रक्तपिपासु कैसे हो सकता है ? भाजपा इसका जवाब दे ? विदित हो कि झारखंड की आत्मा को झकझोर देने वाली हजारीबाग के विष्णुगढ़ की मासूम 13 वर्षीय बच्ची की नरबलि की घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना न केवल अमानवीय और रोंगटे खड़े कर देने वाली है, बल्कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को भी उजागर करती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करती है।
Tags


