Type Here to Get Search Results !

मनरेगा के अधूरे पड़े कुएँ में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौ'त।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

दो वर्षों से मनरेगा के अधूरे पड़े कुएँ में गिरने से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मामला तिसरी थाना क्षेत्र के बरईपाट गांव का है। मृतक गांव के अनिल यादव का पांच वर्षीय पुत्र अमन कुमार है।मिली जानकारी के अनुसार अमन शनिवार की शाम 4 बजे घर से खेलने निकला था लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर के पास अधूरे पड़े मनरेगा कूप में उसके डूबने की जानकारी मिली। 

परिजनों ने झगड़ से काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला। बच्चे का शव निकलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां पुदीना देवी की स्थिति खराब हो गई, वे बार - बार बेहोश हो रही थी। ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा कूप निर्माण के लिए दो साल से गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण अमन की मौत हुई। बच्चे के पिता प्रवासी मजदूर है। बच्चों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.