Type Here to Get Search Results !

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर अंबाडीह मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से रांची जा रही यात्रियों से भरी विजय रथ बस बगोदर की ओर बढ़ रही थी, जबकि एक बाइक सवार सरिया की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान अंबाडीह मोड़ के पास बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार अफरोज अंसारी (26 वर्ष), निवासी बिरनी, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.