Type Here to Get Search Results !

जमुआ के लिए गर्व का विषय,सीताराम रजक को फर्स्ट खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड कबड्डी टीम (पुरुष एवं महिला) का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि सीताराम रजक को फर्स्ट खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड कबड्डी टीम (पुरुष एवं महिला) का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी, जबकि खेलों की समग्र अनुसूची 25 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है।सीताराम रजक, बालो बैठा के पुत्र हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल से बी.पी.एड. की डिग्री प्राप्त की है। अपने खेल जीवन के दौरान उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने अनुभव व प्रशिक्षण के दम पर इस महत्वपूर्ण पद के लिए खुद को उपयुक्त साबित किया।

नियुक्ति पर सीताराम रजक ने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा टीम के साथ पूर्ण न्याय करेंगे।इस उपलब्धि से पूरे गिरिडीह जिला सहित क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।बताया गया कि झारखंड की पुरुष और महिला कबड्डी टीमें खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.