Type Here to Get Search Results !

माहुरी वैश्य महामंडल के 113वें वार्षिक अधिवेशन में भव्य शोभा यात्रा, आज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल के 113वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा तुलसी बैंक्विट मैरिज हॉल से प्रारंभ होकर पचम्बा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः तुलसी बैंक्विट हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, बैंड-बाजा और आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।अधिवेशन का आज अंतिम दिन है। इस अवसर पर शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक तुलसी बैंक्विट मैरिज हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।आज की शोभा यात्रा में समाज के गणमान्य सदस्य, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.