बराकर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत।
SHIKHAR DARPANSunday, April 12, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर स्थित बराकर जैन मंदिर के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।